कच्चतीवू द्वीप पर आज से जुटेंगे भारत-श्रीलंका के श्रद्धालु
रामेश्वरम के कच्चतीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें लगभग 8000 श्रद्धालु शामिल होंगे, जिनमें 4000 भारत और 4000 श्रीलंका से हैं। यह आयोजन भारत-श्रीलंका के बीच धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है।

रामेश्वरम, एजेंसी। कच्चतीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू होगा। इस वर्ष इसमें लगभग आठ हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। इनमें चार हजार भारत के रामेश्वरम और लगभग इतने ही श्रद्धालु श्रीलंका के विभिन्न हिस्सों से पहुंचेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच धार्मिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। गौरतलब है कि 1974 के भारत-श्रीलंका समझौते के तहत भारतीय श्रद्धालुओं को इस निर्जन द्वीप पर आयोजित महोत्सव में बिना पासपोर्ट और वीजा के शामिल होने की अनुमति है। आयोजन को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 24 से 29 फरवरी तक क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है।
द्वीप तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए भारत की तरफ से 101 नावों को अनुमति दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


