बीपीसीएल को स्टाम्प, पंजीकरण शुल्क से छूट

Feb 10, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आंध्र प्रदेश सरकार ने नेल्लोर जिले में रामायपट्टनम बंदरगाह के पास बीपीसीएल के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का स्टाम्प और पंजीकरण शुल्क माफ किया है। यह छूट 600 एकड़ भूमि के हस्तांतरण से जुड़ी है, जो आंध्र प्रदेश औद्योगिक अवसंरचना निगम से बीपीसीएल को दी जाएगी।

बीपीसीएल को स्टाम्प, पंजीकरण शुल्क से छूट

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने नेल्लोर जिले में रामायपट्टनम बंदरगाह के पास एक अत्याधुनिक रिफाइनरी और पेट्रोरसायन परिसर की स्थापना के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) के पक्ष में 20 करोड़ रुपये से अधिक का स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया है। यह छूट नेल्लोर जिले के चेवुरु गांव में 600 एकड़ से अधिक भूमि के हस्तांतरण से संबंधित है। यह भूमि आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड से आंध्र प्रदेश औद्योगिक अवसंरचना निगम (एपीआईआईसी) को और फिर एपीआईआईसी से बीपीसीएल को हस्तांतरित की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।