आंध्र प्रदेश : लड़की का गला काटने वाला मुठभेड़ में घायल

Apr 11, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कड़पा, एजेंसी। आंध्र प्रदेश में एक किशोरी की गला काटकर हत्या करने का आरोपी शनिवार

आंध्र प्रदेश : लड़की का गला काटने वाला मुठभेड़ में घायल

कड़पा, एजेंसी। आंध्र प्रदेश में एक किशोरी की गला काटकर हत्या करने का आरोपी शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे कडप्पा के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कड़पा पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कॉलेज छात्र वेंकटेश्वरलू एकतरफा प्यार में पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था। 12वीं की छात्रा ने उसके प्रपोजल को मना कर दिया। इससे क्षुब्ध वेंकटेश्वरलू शुक्रवार को खाजीपेट इलाके में स्थित लड़की के घर पहुंचा। वेंकटेश्वरलू ने लड़की से बहस के बाद उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मैदुकुरु सीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को देरशाम हिरासत में ले लिया।

हालांकि, शनिवार सुबह मैदुकुरु से दूसरी जगह ले जाते समय, वेंकटेश्वरलू ने दो पुलिस कांस्टेबल पर हमला किया और हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोपी को पकड़ने के दौरान वेंकटेश्वरलू ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।पुलिस ने कहा कि उसे रोकने के लिए हवा में गोलियां चलाई गईं, लेकिन वह भागने की कोशिश करता रहा। इस पर पुलिस ने उसके पैरों पर गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस की एक गोली उसके पैर में जा लगी। घायल होने पर आरोपी को कडपा स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल के हाथों में भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमले के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या से संबंधित प्रासंगिक धाराएं भी लगाई हैं। कडपा के एसपी शेल्के नचिकेत विश्वनाथ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।