ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीआंध्र प्रदेश ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की

आंध्र प्रदेश ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की...

आंध्र प्रदेश ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 24 Jun 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा कर दी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद आंध्र सरकार ने देर रात परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया।

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने कहा कि सरकार ने परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है क्योंकि अंकों के मूल्यांकन संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय 31 जुलाई की समय सीमा का पालन करना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले अंकों के आकलन के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें