अंडमान में 36 हजार करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट किए

Mar 14, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अंडमान और निकोबार पुलिस ने नौ महीने में लगभग 6000 किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) नष्ट किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36,000 करोड़ रुपये है। यह अभियान 26 जून, 2025 से शुरू हुआ और 12 मार्च, 2026 को पूरा हुआ। यह देश में मादक पदार्थ नष्ट करने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।

अंडमान में 36 हजार करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट किए

श्रीविजयपुरम, एजेंसी। अंडमान और निकोबार पुलिस ने नौ महीने में चरणबद्ध तरीके से चलाए गए अभियान में लगभग 6 हजार किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) नष्ट किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36 हजार करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह निपटान अभियान 26 जून, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च, 2026 को पूरा हुआ। इसे देश में मादक पदार्थ नष्ट करने के अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है।इस सामग्री को पहले 23 नवंबर, 2024 को तटरक्षक बल ने जब्त किया था। द्वीपों के पास भारतीय जलक्षेत्र में म्यांमार के छह चालक दल वाले एक जहाज को रोका गया था।

इसमें करीब 1,500 पैकेट में रखी हुई 6 हजार किलोग्राम ‘क्रिस्टलीय मेथामफेटामीन’ (मादक पदार्थ) बरामद की गई थी।मेथामफेटामीन (क्रेजी ड्रग) एक शक्तिशाली नशीला पदार्थ है और भारत में प्रतिबंधित है। इस संबंध में 26 नवंबर, 2024 को स्वापक औषधि और मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम, विदेशी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।