कांस्य की बेल्ट पहनाकर दफनाए गए थे योद्धा बच्चे

Mar 14, 2026 01:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इटली के पोंटेकाग्नानो शहर में पुरातत्वविदों ने 2,500 साल पुरानी कब्रें खोजी हैं। इनमें से दो कब्रें 5 से 10 साल के बच्चों की हैं, जिन्हें योद्धाओं जैसी विदाई दी गई। इन बच्चों को कांस्य की बेल्ट पहनाकर दफनाया गया, जो आमतौर पर वयस्क पुरुष योद्धाओं के लिए होती है।

कांस्य की बेल्ट पहनाकर दफनाए गए थे योद्धा बच्चे

- ‘सैम्नाइट’ जनजाति अपनी लड़ाकू प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थी रोम, एजेंसी। इटली के पोंटेकाग्नानो शहर में पुरातत्वविदों को 2,500 साल पुरानी ऐसी कब्रें खोजी हैं, जिनमें से दो कब्रें 5 से 10 साल के बच्चों की हैं।योद्धाओं जैसी विदाई : इन बच्चों को कांस्य की भारी बेल्ट पहनाकर दफनाया गया था। आमतौर पर ऐसी बेल्ट केवल वयस्क पुरुष योद्धाओं की कब्रों में ही मिलती थी। बच्चों को इस तरह योद्धाओं के साजो-सामान के साथ दफनाना दुर्लभ है। यह खोज प्राचीन ‘सैम्नाइट’ जनजाति से जुड़ी है, जो लड़ाकू प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थी। विशेषज्ञों का मानना है कि शायद इन बच्चों को योद्धाओं की तरह इसलिए दफनाया गया, ताकि यह दर्शाया जा सके कि बड़े होकर वे महान सैनिक बनते।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।