चोरों से समझोते के बाद मिला हेलमेट
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नीदरलैंड के एक संग्रहालय से पिछले साल चोरी हुआ 2,500 साल पुराना रोमानिया का 'कोत्सोफेनेस्टी हेलमेट' बरामद कर लिया गया है। पुलिस और वकीलों ने संदिग्धों के साथ समझौता करके इसे वापस पाया। अब इस सुनहरे हेलमेट को सार्वजनिक किया गया है।

एम्सटर्डम, एजेंसी। नीदरलैंड के एक संग्रहालय से पिछले साल चोरी हुआ रोमानिया का ‘कोत्सोफेनेस्टी हेलमेट’ बरामद कर लिया गया है। यह प्राचीन हेलमेट लगभग 2,500 साल पुराना है। इस खजाने को वापस पाने के लिए पुलिस और वकीलों ने चोरी के संदिग्धों के साथ समझौता किया। पुलिस ने संदिग्धों को सजा कम करने और इनाम का लालच देकर इस गुप्त ठिकाने का पता लगाया। अब इस सुनहरे हेलमेट को दुनिया के सामने पेश किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


