खेत के नीचे छिपी थी पांच हजार साल पुरानी दुनिया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चेक गणराज्य के बोहेमिया में पुरातत्वविदों ने एक खेत के नीचे से लगभग 5,000 साल पुरानी बस्ती के अवशेष खोजे हैं। हाई-टेक स्कैनिंग और हवाई सर्वेक्षण की मदद से 2,918 प्राचीन अवशेष मिले, जिनमें कब्रें और धार्मिक सीमाएं शामिल हैं। यह खोज यह दर्शाती है कि आधुनिक खेतों के नीचे प्राचीन सभ्यताओं के रहस्य छिपे हो सकते हैं।

खेत के नीचे छिपी थी पांच हजार साल पुरानी दुनिया

प्राग, एजेंसी। चेक गणराज्य के बोहेमिया में पुरातत्वविदों ने एक खेत के नीचे से करीब पांच हजार साल पुराना इतिहास खोज निकाला है। हाई-टेक स्कैनिंग और हवाई सर्वेक्षण की मदद से पुरातत्वविदों ने यहां लगभग 2,918 प्राचीन अवशेष खोजे हैं, जिनमें कब्रें, घर और धार्मिक सीमाएं शामिल हैं। रिसर्च में सामने आया कि यह क्षेत्र ‘नवपाषाण काल’ की एक बस्ती थी। यहां लंबे दफन टीले मिले हैं, जो उस दौर के मकबरे थे।प्राचीन लोग अपनी बस्तियों और कब्रिस्तानों के बीच करीब 500 से 1,000 मीटर की दूरी रखते थे, ताकि जीवित और मृत लोगों के बीच सीमा बनी रहे। यह खोज साबित करती है कि आधुनिक दिखने वाले खेतों के नीचे आज भी प्राचीन सभ्यताओं के अनगिनत रहस्य सुरक्षित हो सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।