बुल्गारिया में प्राचीन कब्र से मिला ‘सोने का खजाना’

Feb 09, 2026 12:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बुल्गारिया में पुरातत्वविदों ने 6,500 साल पुराने सोने के गहने और कलाकृतियां खोजी हैं। ये गहने लगभग 4500 ईसा पूर्व के हैं, जो यूरोप का सबसे पुराना सोना बनाते हैं। यह खोज साबित करती है कि प्राचीन समाज में कुछ लोग शक्तिशाली और अमीर थे।

बुल्गारिया में प्राचीन कब्र से मिला ‘सोने का खजाना’

- यह सोना कई मशहूर सभ्यताओं (जैसे मिस्र के पिरामिड) से भी पुराना है सोफिया, एजेंसी। बुल्गारिया में पुरातत्वविदों को एक प्राचीन कब्र में 6,500 साल पुराने सोने के गहने और कलाकृतियां मिली हैं। क्यों खास है यह खोज : यह सोना दुनिया की कई बड़ी सभ्यताओं के वजूद में आने से भी पहले का है। कार्बन डेटिंग से पता चला है कि ये कलाकृतियां लगभग 4500 ईसा पूर्व की हैं, जो इन्हें यूरोप का सबसे पुराना सोना बनाती हैं। इतने हजारों साल पहले भी लोगों के पास धातु को ढालने और गहने बनाने की शानदार तकनीक थी। यह सोना किसी ऊंचे पद वाले व्यक्ति की कब्र से मिला है।

इससे साबित होता है कि प्राचीन समाज में भी कुछ लोग बहुत शक्तिशाली और अमीर हुआ करते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।