पश्चिम एशिया संकट पर भारत की कूटनीति संतुलित : आनंद शर्मा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया संकट पर भारत की संतुलित कूटनीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि युद्ध से प्रभावित देशों के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है। भारत के खाड़ी देशों के साथ पुराने संबंध हैं और इस संकट में कूटनीति समझदारी से भरी रही है। एकता और सहमति के साथ प्रतिक्रिया जरूरी है।

पश्चिम एशिया संकट पर भारत की कूटनीति संतुलित : आनंद शर्मा

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से अलग राय रखते हुए पश्चिम एशिया संकट को लेकर भारत की कूटनीति को संतुलित बताते हुए तारीफ की है। आनंद शर्मा ने एक्स पर गुरुवार को कई पोस्ट कीं। उन्होंने कहा कि युद्ध से भारत सहित वे सभी देश जो कच्चा तेल, गैस और एलपीजी के लिए मध्य-पूर्व और खाड़ी देशों पर निर्भर हैं, बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। यह मुश्किल समय हमारी नीतियों और कूटनीति दोनों की परीक्षा ले रहा है। भारत के खाड़ी देशों के साथ पुराने संबंध हैं और ईरान के साथ सांस्कृतिक रिश्ते भी हैं।

शर्मा ने लिखा कि इस संकट में भारत की कूटनीति समझदारी और संतुलन से भरी रही है, जिससे बड़े खतरों से बचाव हुआ है। भारत की प्रतिक्रिया राष्ट्रीय एकता और सहमति के साथ होनी चाहिए। सरकार ने सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर उन्हें स्थिति और फैसलों की जानकारी दी है। यह बातचीत जारी रहनी चाहिए। इस समय देशहित में एकजुट और समझदारी भरा रवैया बहुत जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।