अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपना विस्तारित परिवार बताया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को अपना विस्तारित परिवार बताया। उन्होंने अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। अमिताभ ने कहा कि प्रशंसक उन्हें प्रेरित करते हैं और उनके स्टाफ को भी फैंस के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी।

अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपना विस्तारित परिवार बताया

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए उन्हें अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी विस्तारित परिवार बताया है। अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं। ये तस्वीरें उनके हर रविवार मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर होने वाले फैन मीटिंग सत्र की हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं।अपने ब्लॉग में अभिनेता ने लिखा, यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि मुझे इतने लोगों का आशीर्वाद मिलता है। वे मुझे विश्वास दिलाते हैं, मुझे हर नए दिन जीने की प्रेरणा देते हैं।

वे मुझे लगातार काम करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे मेरे ईएफ यानी एक्सटेंडेड फैमिली हैं। उन्होंने अपने स्टाफ को भी फैंस के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की सलाह दी। अमिताभ ने कहा कि जो लोग घंटों तक तेज धूप में उनका इंतजार करते हैं, उनके साथ शिष्टाचार और सम्मान से पेश आना बेहद जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।