देश में समान कानून स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा समान कानून लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे ऐतिहासिक बताया और सामाजिक सद्भाव की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राज्य सरकारें प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी भाजपा के गठन के दिन से ही पार्टी का संकल्प रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि हम देश के हर हिस्से में कानून के समक्ष समानता के सिद्धांत को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूसीसी विधेयक पारित किए जाने को ऐतिहासिक बताते हुआ कहा कि राज्य ने सामाजिक सद्भाव और सभी के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत रूप से प्रदर्शित किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि भाजपा की नीति सदैव स्पष्ट रही है कि 'न्याय सबके लिए और तुष्टीकरण किसी का नहीं'।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


