सेवा तीर्थ सरकार के संकल्प का प्रतीक: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सरकार की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह भारतीय लोकतंत्र में जनसेवा को सर्वोपरि रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो विकास और जन-कल्याण के कार्यों को सुनिश्चित करेगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नया प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) 'सेवा तीर्थ' पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रतीक है। गृह मंत्री ने 'एक्स' पर की पोस्ट में कहा कि भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है। यह ‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से मोदी जी के नेतृत्व में सेवा-भाव से चल रही सरकार के संकल्प का प्रतीक है। हर देशवासी तक विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों की पहुंच सुनिश्चित कर, विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



