Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmit Shah Launches Bharat Taxi India s First Cooperative Ride-Hailing Platform
दिल्ली छोड़कर: भारत टैक्सी का शुभारंभ करेंगे गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह

दिल्ली छोड़कर: भारत टैक्सी का शुभारंभ करेंगे गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह

संक्षेप:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ किया, जो देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाना और परिवहन समाधान को बढ़ावा देना है। ड्राइवरों को स्वामित्व और संचालन में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें शोषण से मुक्ति मिलेगी।

Feb 04, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली में देश के पहले सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना और परिवहन समाधान को बढ़ावा देना है। भारत टैक्सी को मोबिलिटी क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में विकसित किया गया है। इसके तहत ड्राइवरों जिन्हें सारथी कहा जाता है उनको स्वामित्व, संचालन और मूल्य सृजन के केंद्र में रखा गया है। इससे उन्हें शोषणकारी एग्रीगेटर आधारित मॉडलों से मुक्ति मिलेगी। पहल सहकारिता मंत्रालय की उस प्रतिबद्ध कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत सहकारिताओं को रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और जमीनी स्तर पर आर्थिक भागीदारी का प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष छह सारथियों को सहकारी-आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। सहकारिता मंत्रालय के अनुसार गृह मंत्री इन सारथियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, जिससे ‘सारथी ही मालिक’ के मूल सिद्धांत को और मजबूती मिलेगी। सारथी का पांच लाख का बीमा मंत्रालय ने बताया कि हर सम्मानित सारथी को 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा, जो ड्राइवरों के कल्याण और दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के प्रति भारत टैक्सी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर संचालनात्मक एकीकरण, डिजिटल सशक्तिकरण, सुरक्षा और सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए प्रमुख सार्वजनिक और निजी हितधारकों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। दुनिया का पहला सहकारी तंत्र भारत टैक्सी स्थापना के बाद दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म और दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। अब तक तीन लाख से अधिक ड्राइवर इससे जुड़ चुके हैं। एक लाख से अधिक उपयोगकर्ता पंजीकृत हैं और दिल्ली-एनसीआर व गुजरात में प्रतिदिन दस हजार से अधिक राइड्स पूरी की जा रही हैं। अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये सीधे ड्राइवरों को वितरित किए जा चुके हैं।