आंबेडकर ने भारत की अखंडता के लिए अनुच्छेद-370 का विरोध किया था: शाह

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कहा कि आंबेडकर ने भारत की अखंडता के लिए संविधान के अनुच्छेद-370 का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने लोकतंत्र की नींव रखी और समाज को समान अधिकार देने का काम किया।

आंबेडकर ने भारत की अखंडता के लिए अनुच्छेद-370 का विरोध किया था: शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत की अखंडता के लिए संविधान के अनुच्छेद-370 का कड़ा विरोध किया था। शाह ने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बाबासाहेब ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने वाला संविधान देकर देश में लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने लिखा, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने देश की अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 का कड़ा विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन सिखाता है कि जब संकल्प देश सेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।