अब तक 8,710 कृषि सहकारी समितियां स्थापित: शाह

Feb 11, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि 2024-25 और 2025-26 के दौरान 32,752 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) गठित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 8,710 पैक्स स्थापित किए गए हैं, जो लक्ष्य का 27 प्रतिशत है। ओडिशा में सबसे अधिक 1,543 पैक्स स्थापित किए गए हैं।

अब तक 8,710 कृषि सहकारी समितियां स्थापित: शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि 2024-25 और 2025-26 के दौरान 32,752 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) गठित करने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 8,710 पैक्स स्थापित की गई हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 27 प्रतिशत है। शाह ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान 32,752 पैक्स गठित करने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 8,710 पैक्स गठित की गई हैं, जो उक्त दो साल की अवधि के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 27 प्रतिशत की उपलब्धि दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान सबसे अधिक पैक्स ओडिशा में (1,543) स्थापित किए गए। उसके बाद राजस्थान (1,387), उत्तर प्रदेश (1,099), मध्यप्रदेश (621) और उत्तराखंड (621) का स्थान रहा। गुजरात में 525 पैक्स, असम और छत्तीसगढ़ में 469-469, महाराष्ट्र में 149 और हिमाचल प्रदेश में 116 पैक्स स्थापित किए गए। उन्होंने बताया कि अल्पकालिक ऋण और बुनियादी कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा, पैक्स अब गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों और कीटनाशकों के वितरण के लिए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) के रूप में भी कार्य करते हैं। इसके अलावा पैक्स भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) के माध्यम से भारत बीज ब्रांड के तहत बीज उत्पादन और वितरण में भाग लेते हैं और डेयरी एवं मत्स्य पालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों को सहायता प्रदान करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।