Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmira Arshad Wins Gold in Women s 10m Air Rifle at National Shooting Championship
खेल....अमीरा और जुहैर ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा

खेल....अमीरा और जुहैर ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा

संक्षेप:

हरियाणा की अमीरा अरशद ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रेलवे की राजश्री अनिलकुमार सांचेती को 0.1 अंक के करीबी अंतर से हराया। यूपी के जुहैर खान ने पुरुष ट्रैप निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता।

Jan 02, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नेशनल शूटिंग भोपाल, एजेंसी । हरियाणा की अमीरा अरशद ने शुक्रवार को शानदार संयम दिखाते हुए 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। वहीं यूपी के जुहैर खान ने पुरुष ट्रैप निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता। अमीरा ने रेलवे की राजश्री अनिलकुमार सांचेती को महज 0.1 अंक के बेहद करीबी अंतर से पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। महिला फाइनल में अमीरा ने 251.9 का स्कोर किया, जबकि सांचेती 251.8 अंकों के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ की प्रांजू श्री सोमानी ने 230.5 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बीच नई दिल्ली के शॉटगन रेंज पर खेले गए पुरुष ट्रैप फाइनल में उत्तर प्रदेश के जुहैर खान ने सीनियर स्तर पर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जुहैर ने फाइनल में 43 हिट्स लगाए। उत्तराखंड के शपथ भारद्वाज ने 40 हिट्स के साथ रजत, जबकि ओलंपियन क्यनन चेनई ने 33 हिट्स के साथ कांस्य पदक जीता। क्वालिफिकेशन राउंड में विवान कपूर 121 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे थे, जबकि जुहैर 120 ( 3) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अहवर रिजवी ने भी 120 का स्कोर किया, लेकिन शूट-ऑफ में पीछे रहने के कारण तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश ने अहवर रिजवी, मोहम्मद असद सुल्तान (118) और रेयान रिजवी (107) के संयुक्त प्रयास से 345 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब को रजत और उत्तराखंड को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर फाइनल में कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन ने 253.1 के शानदार स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की समिक्षा सुभाष पाटिल ने 250.0 के साथ रजत और हरियाणा की रमिता ने 230.0 के साथ कांस्य पदक हासिल किया। तिलोत्तमा ने यूथ महिला वर्ग में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 251.6 अंकों के साथ दूसरा स्वर्ण पदक जीता। अमीरा अरशद ने यहां भी 251.4 के साथ रजत पदक अपने नाम किया।