रेस्तरां समझकर अंतिम संस्कार में घुस गए यात्री

Apr 11, 2026 12:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चीन की यात्रा पर निकले दो अमेरिकी यूट्यूबर गलती से एक गांव में पहुंचे। उन्होंने एक 'हैप्पी फ्यूनरल' में भाग लिया, जहां 104 साल के बुजुर्ग का सम्मान मनाया जा रहा था। ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर बुलाकर खास भोजन कराया। यात्रियों ने गांव की संस्कृति का अनुभव किया और भविष्य में संपर्क में रहने का वादा किया।

रेस्तरां समझकर अंतिम संस्कार में घुस गए यात्री

बीजिंग, एजेंसी। चीन की यात्रा पर निकले दो अमेरिकी यूट्यूबर रास्ता भटककर एक गांव में पहुंच गए। वहां रोशनी और भीड़ देखकर उन्हें लगा कि वह कोई रेस्तरां है। भूख से बेहाल यात्रियों ने जब वहां भोजन मांगा, तो उन्हें पता चला कि वह असल में एक ‘हैप्पी फ्यूनरल’ (खुशनुमा अंतिम संस्कार) था। दरअसल, चीन में जब कोई व्यक्ति 90 साल से ज्यादा जीता है तो उसकी मृत्यु पर दुख नहीं, बल्कि उत्सव मनाया जाता है। वहां 104 साल के एक बुजुर्ग के सम्मान में आयोजन हो रहा था।जब एक ग्रामीण को पता चला कि वे भूखे हैं और आसपास के रेस्तरां बंद हैं तो उसने दोनों यात्रियों को अपने घर आमंत्रित किया।

उसके पिता ने यात्रियों के लिए खास भोजन बनाया। यात्रियों ने न केवल भोजन का लुत्फ उठाया, बल्कि गांव की संस्कृति को भी करीब से देखा। उन्होंने न केवल साथ में समय बिताया, बल्कि भविष्य में संपर्क में रहने के लिए नंबर भी साझा किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।