अमेजन इंडिया ने विक्रेताओं की फीस में कटौती की
Mar 06, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेजन इंडिया ने विक्रेताओं की फीस में कटौती की है, जिससे लाखों विक्रेताओं को तेजी से वृद्धि करने में मदद मिलेगी। पिछले साल फीस संशोधन के बाद, कंपनी ने जीरो रेफरल फीस के कवरेज को बढ़ाते हुए इसे 2026 तक 12.5 करोड़ उत्पादों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह संशोधित फीस 16 मार्च, 2026 से लागू होगी।

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने विक्रेताओं की फीस में कटौती की घोषणा की है। इससे देश में लाखों विक्रेता तेजी से वृद्धि करने में समर्थ बनेंगे। पिछले साल फीस संशोधन के बाद कंपनी ने जीरो रेफरल फीस के कवरेज में 10 गुना से ज्यादा वृद्धि करते हुए इसे साल 2025 में 1.2 करोड़ उत्पादों से साल 2026 में 12.5 करोड़ उत्पाद तक बढ़ा दिया। यह 1800 से अधिक श्रेणियों के उन उत्पादों पर लागू होगी, जिनके मूल्य 1,000 रुपये से कम हैं। यह संशोधित फीस 16 मार्च, 2026 से लागू होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


