अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। भगवती नगर आधार शिविर का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, जिसमें तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

जम्मू, एजेंसी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा की। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने भगवती नगर आधार शिविर का दौरा किया और पंजीकरण काउंटर, आरएफआईडी केंद्र, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा सहित तैयारियों की समीक्षा की। कुमार ने कहा कि भगवती नगर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जो वार्षिक यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य आधार शिविर के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करना और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था।

इस साल 57 दिनों की अमरनाथ तीर्थयात्रा तीन जुलाई को शुरु होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा छोटा, लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बाल्टल मार्ग से शुरू होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।