आधी रह गई कैन में आने वाले ठंडे पेय पदार्थों की आपूर्ति
-कैन बनाने में उपयोगी एल्युमिनियम शीट की घटी आपूर्ति और एलपीजी संकट इसका कारणनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी एशिया में युद्ध की आंच ने गर्मी में कैन आधारित ठंडे पेय पदार्थ की आपूर्ति को प्रभावित...

-कैन बनाने में उपयोगी एल्युमिनियम शीट की घटी आपूर्ति और एलपीजी संकट इसका कारण नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी एशिया में युद्ध की आंच ने गर्मी में कैन आधारित ठंडे पेय पदार्थ की आपूर्ति को प्रभावित कर दिया है। बाजार में कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, कॉफी, फ्लेवर मिल्क व अन्य पेय पदार्थों की कैन की उपलब्धता घट कर आधी रह गई है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो का पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को कैन उचित मात्रा में नहीं मिल पा रहीं। एल्युमिनियम शीट की घटती आपूर्ति और एलपीजी संकट इसका बड़ा कारण है।राजधानी में कोल्ड ड्रिंक व एनर्जी ड्रिंक के सुपर स्टॉकिस्ट मनोज गुप्ता ने बताया कि पेट बोतल में कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक व अन्य पेय पदार्थों की कोई कमी नहीं है।
लेकिन कैन में इनकी आपूर्ति घट कर आधी रह गई है। पिछले एक माह से मांग के अनुसार माल नहीं आ रहा। कंपनियों को कैन नहीं मिलने से समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि भले ही कैन में कोल्ड ड्रिंक व अन्य पेय पदार्थ पेट बोतल की तुलना में महंगे होते हैं, लेकिन 20 फीसदी ग्राहक इनको ही खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने से इस तरह के ग्राहकों को समस्या हो रही है। मयूर विहार में कोल्ड ड्रिंक के डीलर अभिषेक ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक व एनर्जी ड्रिंक की कैन बहुत कम आ रही है। इससे मार्केट प्रभावित हाे रहा है। कंपनी बताती हैं कि उनको कैन नहीं मिल रही।एल्युमिनियम कारोबारी हिमांक गोयल ने बताया कि कैन की कमी के पीछे दो कारण हैं। पहला यह कि कैन बनाने वाली कंपनियां अबू धाबी, बहरीन से कच्चा माल (एल्युमिनियम शीट) आयात नहीं कर पा रहीं। पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते आपूर्ति में संकट है। अपने देश में एक मात्र कंपनी कैन के लिए एल्युमिनियम शीट बनाती है, उसकी आपूर्ति पर्याप्त नहीं। दूसरा कारण यह है कि कैन बनाने में एलपीजी का इस्तेमाल होता है, उसकी पर्याप्त आपूर्ति न होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एल्युमिनियम का दाम चढ़ना भी वजह हो सकती है। इस समय ठोस एल्युमिनियम 290 रुपये से 400 रुपये प्रति किलो हो गया है।-----रोटी रखने वाली फॉइल महंगीएम्लुनिमियम की कीमत बढ़ने से रोटी को गर्म रखने में उपयोगी फॉइल के दाम भी बढ़े हैं। 335 रुपये किलो में मिलने वाली एल्युमिनियम फॉइल का रेट बढ़कर 400 पार हो गया है। इसके साथ ही एल्युमिनियम से खिड़की व दरवाजे बनाना महंगा हुआ है।---\B
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


