किसान सभा मारपीट के शिकार कश्मीरी युवाओं से मिली

Feb 05, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में मारपीट का शिकार हुए कश्मीरी युवाओं से मिला। महासचिव विजू कृष्णन के नेतृत्व में, प्रतिनिधिमंडल ने ताबिश अहमद गनी और उनके परिवार से बात की। सभा ने इस मामले में राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। ताबिश को 28 जनवरी को पीटा गया था।

किसान सभा मारपीट के शिकार कश्मीरी युवाओं से मिली

नई दिल्ली, एजेंसी। अखिल भारतीय किसान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मारपीट के शिकार हुए कश्मीरी युवाओं से मुलाकात की। सभा के महासचिव विजू कृष्णन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में कश्मीरी शॉल विक्रेता ताबिश अहमद गनी, दानिश अहमद गनी और उनके परिवार से बात की। बताया कि इस मामले में सभा ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है। बता दें कि ताबिश को 28 जनवरी को देहरादून के विकासनगर में कुछ लोगों ने पीटा था। इसमें उसे चोटें आई थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;