अंतरिक्ष के तूफान से टूट रहा है एलियंस से संपर्क
कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों का दावा है कि अंतरिक्ष में तूफानी मौसम एलियंस के संदेशों को पृथ्वी तक नहीं पहुंचने दे रहा है। एसईटीआई इंस्टीट्यूट के अनुसार, सौर तूफान और प्लाज्मा की हलचल रेडियो सिग्नलों को कमजोर कर देती है। वैज्ञानिक अब इस समस्या का समाधान खोजने में लगे हैं।

कैलिफोर्निया, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अंतरिक्ष का ‘तूफानी मौसम’ एलियंस के संदेशों को हम तक पहुंचने नहीं दे रहा। क्यों हो रही गड़बड़ी : एसईटीआई इंस्टीट्यूट (एलियन इंटेलिजेंस की खोज करने वाली संस्था) के अनुसार, सितारों से निकलने वाले सौर तूफान और प्लाज्मा की हलचल रेडियो सिग्नलों को धुंधला या कमजोर कर देती है। जब कोई सिग्नल अपने सौर मंडल से बाहर निकलता है, तो अंतरिक्ष की हलचल उसे इतना फैला देती है कि वह हमारे रेडियो उपकरणों की पकड़ से बाहर हो जाता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे भारी बारिश में रेडियो पर साफ आवाज सुनाई नहीं देती।प्रयास
जारी : अब तक वैज्ञानिक अंतरिक्ष में छाई खामोशी को एलियंस की अनुपस्थिति मान रहे थे, लेकिन अब लगता है कि समस्या संदेश भेजने वाले में नहीं, बल्कि रास्ते के खराब मौसम में है। वैज्ञानिक इस प्रयास में हैं कि इन संदेशों को भी पकड़ा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


