खेल : ज्वेरेव बने लाल बजरी के नए बादशाह

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-41वें प्रयास में जीता करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब -3 ग्रैंड स्लैम फाइनल

खेल : ज्वेरेव बने लाल बजरी के नए बादशाह

पेरिस, एजेंसी। जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार अपने 41वें प्रयास में ग्रैंड स्लैम खिताब जीत ही लिया। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव रविवार को फ्रेंच ओपन के मैराथन फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराकर लाल बजरी के नए बादशाह बने। यह उनका पेरिस में चौथा जबकि कुल चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल था।

ज्वेरेव की जीत का सफर

ज्वेरेव 2020 में यूएस ओपन, 2024 में फ्रेंच ओपन और 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में हार गए थे। इस बार उन्होंने कोई चूक नहीं की। हालांकि कोबोली ने चार घंटे 20 मिनट तक चले पांच सेट में उन्हें कड़ी टक्कर दी। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद कोबोली ने दूसरा सेट जीतकर मुकाबले को एकतरफा होने से रोका। ज्वेरेव ने तीसरा सेट जीता। चौथे सेट में कोबोली ने टाईब्रेकर में जीतकर मैच को पांचवें सेट में पहुंचा दिया। निर्णायक सेट में ज्वेरेव ने कोबोली को कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ज्वेरेव ने ग्रैंड स्लैम फाइनल न जीतने पाने का छह साल का मिथक भी तोड़ दिया। यह कोबोली पर ज्वेरेव की पांच मुकाबलों में चौथी जीत है।

89 साल बाद

ज्वेरेव पिछले 89 साल में रोलां गैरो में चैंपियन बनने वाले अपने देश के पहले जबकि कुल तीसरे पुरुष खिलाड़ी हैं। इससे पहले गॉटफ्राइड वॉन क्रैम (134, 1936) और हेनर हेंकेल (1937) ने यह खिताब जीता था।

अगासी के क्लब में

इस जीत के साथ ज्वेरेव दिग्गज आंद्रे अगासी के क्लब में शामिल होंगे। आठ बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अगासी, 2001 के विम्बलडन चैंपियन गोरान इवानिसेविक और 2020 के यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थिएम ने भी शुरुआती तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हारने के बाद चौथे में खिताब जीता था।

30 साल में पहले जर्मन खिलाड़ी

ज्वेरेव पिछले 30 साल में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1996 में बोरिस बेकर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इन दोनों के अलावा ओपन युग में माइकल स्टिच (1991 विम्बलडन) ने ही जर्मनी की ओर से कोई ग्रैंड स्लैम जीता है।

तीसरे खिलाड़ी

ज्वेरेव 1990 के दशक में पैदा हुए तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कोई ग्रैंड स्लैम जीता। उनसे पहले ऑस्ट्रिया के थिएम और रूस के दानिल मेदवेदेव ने ही यह उपलब्धि हासिल की है।

-----------------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्वेरेव ने किस टूर्नामेंट में खिताब जीता?
ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन में खिताब जीता।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।