
बिहार को तेजस्वी के रूप में युवा मुख्यमंत्री मिलेगा: अखिलेश यादव
संक्षेप: रायपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनावों में बदलाव की बयार बह रही है। तेजस्वी यादव युवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यादव ने कहा कि राजद और इंडिया गठबंधन जीत की ओर अग्रसर हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को मजबूत करेगा।
रायपुर, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। वहां चल रहे विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है। बिहार को तेजस्वी यादव के रूप में युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। ओडिशा रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संक्षिप्त ठहराव के दौरान अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार में जनता का मूड स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राज्य के लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को इस पद पर देखना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जो कह रहा हूं, वह आपके कैमरे में दिखाई गई बातों से कम महत्वपूर्ण है। कैमरा तो असली जनसमर्थन को कैद कर रहा है। उन्होंने कहा, बिहार बदलाव लाने के साथ-साथ एक युवा मुख्यमंत्री भी चुनने जा रहा है। बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है, एक नई ऊर्जा वाला युवा मुख्यमंत्री। यादव ने कहा कि राजद नीत महागठबंधन और इंडिया गठबंधन बिहार में जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी यह सफलता चुनावों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को और मजबूत करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




