खेल : राष्ट्रीय स्क्वॉश : आकांक्षा फाइनल में अनाहत से भिड़ेंगी
राष्ट्रीय स्क्वॉश : आकांक्षा फाइनल में अनाहत से भिड़ेंगी नई दिल्ली। गोवा की आकांक्षा

राष्ट्रीय स्क्वॉश : आकांक्षा फाइनल में अनाहत से भिड़ेंगी नई दिल्ली। गोवा की आकांक्षा सालुंके ने बुधवार को विश्व चैंपियनशिप की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता जोशना चिनप्पा को हराकर उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ आकांक्षा ने दिसंबर में चेन्नई में होने वाले 2025 स्क्वॉश विश्व कप में अभय सिंह, वेलावन सेंथिलकुमार और अनाहत सिंह के साथ भारतीय टीम में जगह पक्की कर ली। 26 वर्षीय आकांक्षा ने सेमीफाइनल में 38 वर्षीय जोशना को 11-5, 13-11, 7-11, 12-10 से हराया। अब आकांक्षा का मुकाबला 17 वर्षीय दिल्ली की अनाहत सिंह से होगा जिन्होंने अपने राज्य की तन्वी खन्ना को 3-11, 11-5, 11-0, 11-9 से हराया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु के अभय और वेलावन भिड़ेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




