Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAjit Agarkar Confirms No Change in Jasprit Bumrah s Workload Management Plan Amid Criticism
खेल : हम चाहते हैं बुमराह बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे : अगरकर

खेल : हम चाहते हैं बुमराह बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे : अगरकर

संक्षेप:

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ प्रबंधन योजना में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बुमराह को सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रखना चाहता...

Tue, 19 Aug 2025 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ के प्रबंधन की योजना को लेकर आलोचनाओं के बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मंगलवार को कहा कि उनको लेकर योजना में कोई बदलाव नहीं होगा। वे चाहते हैं कि वह 'सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध' रहे। अगरकर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई लिखित योजना है। बेशक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अच्छा ब्रेक मिला है। टीम प्रबंधन या फिजियो या संबंधित लोग हमेशा संपर्क में रहते हैं। अभी ही नहीं बल्कि चोट लगने से पहले भी हम उसका ध्यान रखते थे क्योंकि हमें पता है कि वह कितना महत्वपूर्ण है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जाहिर है कि हम चाहते हैं कि वह सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे। मैं जानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच बड़ा होता है लेकिन विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी या इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी सीरीज होती हैं। हम चाहते हैं कि वह हर समय उपलब्ध रहे। अधिकतर तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाती है। पिछले दो-तीन साल में लगी चोट के कारण उस पर ध्यान है। उस पर अतिरिक्त नजर है क्योंकि वह बेजोड़ और विशेष है और इसमें बदलाव नहीं होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, फिर यह चाहे अगली सीरीज हो या छह महीने बाद। बल्लेबाजी क्रम चुनना सूर्य की जिम्मेदारी टीम प्रबंधन को हालांकि गिल के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी सोच-विचार करना होगा। अभिषेक और सैमसन ने पिछले कुछ समय से शीर्ष क्रम में एक प्रभावी जोड़ी बनाई है। अगरकर ने इसे सिरदर्द मानने के बजाय एक अच्छी समस्या करार दिया। उन्होंने कहा, अब (शीर्ष क्रम के लिए) अधिक विकल्प हैं। गिल वैसे भी शानदार लय में हैं। यह टीम जब दुबई पहुंचेगी तो प्रतिद्वंद्वी टीम और परिस्थितियों के अनुसार अंतिम एकादश पर फैसला कर सकते हैं। टीम के पास सैमसन से मध्यक्रम में बल्लेबाजी कराने का विकल्प होगा। केरल के इस बल्लेबाज ने अतीत में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की है। सैमसन इसलिए खेल (सलामी बल्लेबाजी के तौर पर) रहे थे क्योंकि उस समय शुभमान और यशस्वी उपलब्ध नहीं थे। अभिषेक ने ऐसा प्रदर्शन किया है कि उन्हें टीम से बाहर रखना मुश्किल है। वह गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। गिल ने पिछली बार जब टी-20 क्रिकेट खेला था, तब वह उप-कप्तान थे। पिछले विश्व कप के बाद ही जाहिर तौर पर वह हमारी योजना का हिस्सा रहे हैं। अब जब वह उपलब्ध है तो कम से कम उनके (सूर्यकुमार) पास दो विकल्प हैं। बल्लेबाजी क्रम चुनना (अब) उनकी जिम्मेदारी है। हमारा काम 15 खिलाड़ियों को चुनना था। लेकिन जहां तक टी-20 क्रिकेट की बात है तो हमारे पास काफी गहराई है और हम इसे लेकर काफी सक्रिय हैं।