Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAjinkya Rahane s Brilliant 159 Runs Leads Mumbai to Dominance in Ranji Trophy
खेल : क्रिकेट - रहाणे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ ठोका शानदार शतक

खेल : क्रिकेट - रहाणे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ ठोका शानदार शतक

संक्षेप: रहाणे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ ठोका शानदार शतक रणजी ट्रॉफी मुंबई, एजेंसी।

Mon, 27 Oct 2025 02:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रहाणे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ ठोका शानदार शतक रणजी ट्रॉफी मुंबई, एजेंसी। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे की 159 रन की पारी से मुंबई ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी इलीट ग्रुप डी मैच के दूसरे दिन पहली पारी में आठ विकेट पर 406 रन बना लिए। रविवार को खेल बारिश से प्रभावित रहा। पहले दिन 118 रन के स्कोर पर ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होने वाले रहाणे दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे और 303 गेंद पर 21 चौकों की मदद से 159 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदित्य सरवटे (103 रन पर चार विकेट) ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया।

मुंबई ने दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 251 रन से आगे बढ़ाई थी। दिन भर में केवल 46 ओवर फेंके गए। दिन का खेल खत्म होने के समय आकाश आनंद 60 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तुषार देशपांडे चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। दिल्ली का बड़ा स्कोर, हिमाचल की ठोस शुरुआत नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली के 430 रन के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में तीन विकेट पर 165 रन बना लिए थे। हिमाचल की टीम अभी 265 रन से पीछे है। दिल्ली की पारी में छह पचासे : दिल्ली ने हालांकि बड़ा स्कोर बनाया लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका। सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा (64), सनत सांगवान (79) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे यश धुल (61) ने शीर्ष क्रम में अर्धशतक जड़े। निचले क्रम में आयुष दोसेजा ने 75, सुमित माथुर ने 51 और अनुज रावत ने 66 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली। इससे दूसरे दिन चार विकेट पर 306 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली ने बड़ा स्कोर बनाया। हिमाचल प्रदेश के लिए सलामी बल्लेबाज सिद्धांत पुरोहित ने 165 गेंद में 10 चौकों से 70 रन बनाए लेकिन दिन के आखिर में दो विकेट गिरने से मेहमान टीम को झटका लगा। पुरोहित भारतीय गेंदबाज नवदीप सैनी का शिकार बने जिन्होंने बाद में अंकित कलसी (20) को भी आउट किया। अंकुश बैंस 43 रन बनाकर सुमित माथुर का शिकार बने।