एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप वायुसेना प्रमुख
वायुसेना के अनुभवी लड़ाकू और परीक्षण पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला उप वायुसेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वे एक जुल

नई दिल्ली, एजेंसी। वायुसेना के अनुभवी लड़ाकू और परीक्षण पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला उप वायुसेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वे एक जुलाई से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) के पद पर कार्यरत एयर मार्शल दीक्षित ने सशस्त्र बलों में थिएटराइजेशन की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और संयुक्तता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने वायुसेना मुख्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों के दौरान स्वदेशी लड़ाकू विमान परियोजनाओं को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया।
साथ ही वायुसेना के आधुनिकीकरण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन मिला था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


