एयर इंडिया ने छह विदेशी रूटों पर सेवाएं स्थगित कीं

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एयर इंडिया ने दिल्ली-शिकागो समेत छह अंतरराष्ट्रीय रूटों पर उड़ान सेवाएं स्थगित करने की घोषणा की है। यह सेवाएं जून से अगस्त तक बंद रहेंगी। हवाई क्षेत्र में पाबंदियों और जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण यह निर्णय लिया गया है। एयरलाइन हर महीने 1,200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रखेगी।

एयर इंडिया ने छह विदेशी रूटों पर सेवाएं स्थगित कीं

नई दिल्ली, एजेंसी। एयर इंडिया ने बुधवार को दिल्ली-शिकागो समेत छह अंतरराष्ट्रीय रूटों पर उड़ान सेवाएं स्थगित करने की घोषणा की। ये सेवाएं जून से अगस्त तक बंद रहेंगी। इसके पीछे हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियों और जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों को वजह बताया गया है। एयर इंडिया ने एक बयान में यह जानकारी दी। बताया कि हवाई पाबंदियों, ईंधन कीमतों के चलते कुछ सेवाओं के संचालन पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए एयरलाइन जून से अगस्त तक दिल्ली-शिकागो, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली-शंघाई, चेन्नई-सिंगापुर, मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले रूटों पर अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रखेगी।बयान के अनुसार, एयरलाइन हर महीने 1,200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रखेगी।

इनमें उत्तरी अमेरिका के लिए हर हफ्ते 33, यूरोप के लिए 47, यूके के लिए 57, ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ, सुदूर पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया व सार्क क्षेत्रों के लिए 158 और मॉरीशस के लिए हर सप्ताह सात उड़ानें शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।