Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAir India Seeks Permission for Flights Over Xinjiang Amid Ongoing Airspace Ban
घाटा कम करने के लिए चीन से उड़ान भरने की एयर इंडिया ने मांगी इजाजत

घाटा कम करने के लिए चीन से उड़ान भरने की एयर इंडिया ने मांगी इजाजत

संक्षेप:

- एयर इंडिया ने भारत सरकार से चीन को मनाने की अपील की नई

Nov 19, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के विमान प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इस बैन से एयर इंडिया को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा समूह का हिस्सा बन चुकी एयर इंडिया अब चीन के शिनजियांग इलाके के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत मांग रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि एयर इंडिया ने भारत सरकार से अपील की है कि वह चीन को मनाए, ताकि वह शिनजियांग के संवेदनशील सैन्य हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर सके। इससे उड़ानों का समय कम हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार एयर इंडिया की उस याचिका की समीक्षा कर रही है, जिसमें उसने चीन से शिनजियांग के होटन, काशगर और उरुमकी में उड़ानों के मार्ग बदलने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की अनुमति देने के लिए कूटनीतिक अनुरोध किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसका उद्देश्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप तक तेजी से पहुंचना है। पांच साल बाद शुरू हुई उड़ान सेवा दरअसल, भारत और चीन के बीच पांच साल के लंबे अंतराल के बाद हाल में सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई है। एयर इंडिया अपनी खोई प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नेटवर्क फिर से बनाने की कोशिश कर रही है। जून में लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। इस वजह से कंपनी को सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए अपनी उड़ानें कम करनी पड़ी थीं।