ब्यूरो :: विमान में तकनीकी खराबी, नौ घंटे हवा में रहने के बाद सुरक्षित उतरा
एयर इंडिया की एक उड़ान, जो दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी, तकनीकी खराबी के कारण लौट आई। विमान में 230 यात्री सवार थे और यह उड़ान लगभग नौ घंटे तक हवा में रही। एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की है।

नोट :: कृपया पहले ‘एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी से आठ घंटे बाद लौटा’ शीर्षक से जारी खबर को निरस्त कर इसका ही प्रयोग कीजिए। ------------------------------------------------------
-दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था एयर इंडिया का विमान
तकनीकी खराबी का पता चलना
-चीनी हवाई क्षेत्र से दिल्ली लौटा विमान, सवार थे 230 यात्री
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एक उड़ान बुधवार को तकनीकी खराबी के बाद बीच रास्ते से लौट आई। एयर इंडिया के मुताबिक तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद विमान को सुरक्षा नियमों के तहत वापस लौटने का फैसला लिया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस दौरान विमान करीब नौ घंटे तक हवा में रहा।
उड़ान का विवरण
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 03:09 बजे उड़ान संख्या एआई-173 (बोइंग 777-300ईआर) ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए 230 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। उड़ान के बाद करीब तीन घंटे बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उस वक्त विमान चीन के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुका था। तकनीकी खराबी की जानकारी पर विमान को दिल्ली लौटने का निर्देश दिया गया। दोपहर 12:01 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस तरह विमान उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग के बीच आठ घंटे 52 मिनट तक हवा में रहा।
एयर इंडिया की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि विमान अब तकनीकी जांच से गुजरेगा और सुरक्षा मानकों के अनुसार उसकी पूरी जांच की जाएगी। हालांकि विमानन कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई। कंपनी ने इस असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यात्रियों को होटल, रिफ्रेशमेंट और री-शेड्यूलिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


