वैंकुवर जा रही एयर इंडिया की उड़ान रास्ते से ही दिल्ली लौटी
दिल्ली से वैंकुवर जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई185 को परिचालन समस्या के कारण लौटना पड़ा। विमान चीन के हवाई क्षेत्र में था जब लौटने का निर्णय लिया गया। सभी यात्रियों को अगली उड़ान से शुक्रवार सुबह वैंकुवर भेजा गया। एयरलाइन ने सुरक्षित लैंडिंग की पुष्टि की लेकिन समस्या का कारण नहीं बताया।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली से वैंकुवर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को परिचालन समस्या के कारण गुरुवार शाम रास्ते से ही लौटना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्रियों को अगली उड़ान से शुक्रवार सुबह वैंकूवर के लिए रवाना कर दिया गया। उड़ान संख्या एआई185 बोइंग 777-200एलआर विमान से संचालित हो रही थी। जानकारी के अनुसार, विमान उस समय चीन के हवाई क्षेत्र में था, जब उसे वापस लौटने का निर्णय लिया गया। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। कंपनी ने तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का स्पष्ट कारण नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार, विमान के संचालन से जुड़ा कोई प्रशासनिक मुद्दा हो सकता है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


