इंडिगो क्राइसिस के दौरान एयर इंडिया ने वसूला मनमाना किराया- के सी त्यागी

इंडिगो क्राइसिस के दौरान एयर इंडिया ने वसूला मनमाना किराया- के सी त्यागी

संक्षेप:

इंडिगो क्राइसिस के दौरान एयर इंडिया ने वसूला मनमाना किराया- के सी त्यागी----------------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातापूर्व सांसद व जद यू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने इंडिगो क्राइसिस के...

Dec 11, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडिगो क्राइसिस के दौरान एयर इंडिया ने वसूला मनमाना किराया- के सी त्यागी---------------------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता पूर्व सांसद व जद यू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने इंडिगो क्राइसिस के दौरान सरकार के गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए एयर इंडिया द्वारा मनमाने किराए वसूले जाने की शिकायत की है। त्यागी ने संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति विभाग संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय झा को पत्र लिखकर अतिरिक्त वसूले गए किराए वापसी की मांग भी की है। त्यागी ने पत्र में अपने हवाई टिकट का संदर्भ देते हुए कहा है कि दिल्ली मुंबई रूट के बीच सरकार द्वारा स्थापित किराए से ज्यादा एयर इंडिया ने वसूला जो सीधे तौर पर जनता का शोषण है और सरकार के नियमों की अनदेखी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा है कि वह सात दिसंबर को दिल्ली से मुंबई की यात्रा एयर इंडिया से की थी, जिसका किराया 42151 रुपए वसूला गया। त्यागी ने कहा है कि वह खुद इस संसदीय समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसलिए समिति की क्षमताओं से पूरी तरह वाकिफ है। त्यागी ने कहा है कि नागरिकों की असुविधा के साथ उनके आर्थिक शोषण दास्तान और भी निर्मम व भयावह है। मंत्रालय ने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं कि सीमित दूरी के लिए तय किराए से अधिक मनमानी वसूली आपराधिक कृत्य माना जाएगा। ------------------------