Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAIIMS Expands Laparoscopic Surgery Facilities with New Equipment and Upcoming Events
एम्स के जीआई में बढ़ेगी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा

एम्स के जीआई में बढ़ेगी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा

संक्षेप:

एम्स के जीआई सर्जरी विभाग में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए दो नए उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर समागम होगा, जिसमें पंजीकरण 8 जनवरी तक किया जा सकेगा। दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी पंजीकरण 7 जनवरी तक होगा।

Jan 04, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एम्स के जीआई में बढ़ेगी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा एम्स के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के दो सेट उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए एम्स प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसलिए टेंडर आवंटन के बाद लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के दो सेट उपकरण लग जाएंगे। इससे एम्स के जीआई सर्जरी व लिवर प्रत्यारोपण विभाग में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा बढ़ेगी। इससे मरीजों को इलाज की अत्याधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों का इलाज बेहतर हो सकेगा। समागम में आठ तक करा सकेंगे पंजीकरण दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय समागम का आयोजन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विकसित भारत का संकल्प और युवा थीम पर 12 व 13 जनवरी को आयोजित समागम के लिए आठ जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। समागम में शामिल होने वाले प्रतिनिधि व प्रतिभागियों से समागम के केन्द्रीय व उप विषयों से संबंधित बिंदुओं पर शोध आलेख आमंत्रित किए गए हैं। अलग-अलग श्रेणियों में पंजीकरण के लिए शुल्क भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। चैंपियनशिप के लिए सात जनवरी तक करा सकते हैं पंजीकरण दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 11 जनवरी को बवाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। 30 से अधिक उम्र के लोग www.maadelhi.com पर जाकर सात जनवरी तक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें 1000 रुपये के शुल्क में इच्छुक लोग तीन एथलेटिक इवेंट्स में भाग ले सकते हैं। दस जनवरी को निपटा सकेंगे चालान राजधानी में दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से दस जनवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सातों जिला अदालत व उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में लोग अपने लंबित मामलों का निपटारा आसानी से कर पाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट से चालान डाउनलोड किए जा सकते हैं।