बच्ची की भोजन नली से निकाली स्प्रिंग
Feb 05, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एम्स के डॉक्टरों ने 14 माह की बच्ची की भोजन नली से लोहे की स्प्रिंग निकाली। बच्ची ने इसे खाने की वस्तु समझकर निगल लिया था। माता-पिता उसे देहरादून से इलाज के लिए लाए थे। एक्स-रे में स्प्रिंग फंसी होने की पुष्टि हुई थी, जिसे डॉ. विशेष जैन की टीम ने एंडोस्कोपी से सफलतापूर्वक निकाला।

नई दिल्ली, प्र. सं.। एम्स के डॉक्टरों ने एक 14 माह की बच्ची की भोजन नली से एंडोस्कोपी की मदद से लोहे की स्प्रिंग निकाली। उस बच्ची ने खाने की वस्तु समझकर स्प्रिंग निगल ली थी। बच्ची के माता-पिता उसे देहरादून से इलाज के लिए एम्स लेकर आए थे। स्थानीय अस्पताल कराए गए एक्स-रे में भोजन नली के ऊपरी हिस्से में लोहे की स्प्रिंग फंसी होने की बात सामने आई थी। एम्स में पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन की टीम ने एंडोस्कोपी की मदद से उस स्प्रिंग को निकाल लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



