यमुना एक्सप्रेस वे पर घायल तीन डॉक्टरों को कल मिलेगी छु़ट्टी
नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के शिकार हुए एम्स के तीन डॉक्टरो को बुधवार को छुट्टी मिल सकती है। घटना में घायल चार डॉक्टर कैथरीन हालेम, महेश कुमार, जितेंद्र मौर्या और अभिनवा सिंह का इलाज...
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 22 Mar 2018 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें
नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे के शिकार हुए एम्स के तीन डॉक्टरो को गुरुवार को छुट्टी मिल सकती है। घटना में घायल चार डॉक्टर कैथरीन हालेम, महेश कुमार, जितेंद्र मौर्या और अभिनवा सिंह का इलाज चल रहा था। वहीं हादसे में तीन डॉक्टरों की मौत हुई थी। डॉ. कैथरीन का कूल्हे की चोट और चेहरे पर फ्रैक्चर हुआ था। ऐसे में उन्हें अभी आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें छुट्टी मिलने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। एम्स के डॉक्टरों ने मृत डॉक्टरों के लिए बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।