खेल : क्लब आईएसएल में हिस्सा लेने की पुष्टि करें : महासंघ

Dec 31, 2025 05:29 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

क्लब आईएसएल में हिस्सा लेने की पुष्टि करें : महासंघ नई दिल्ली। अखिल भारतीय

खेल : क्लब आईएसएल में हिस्सा लेने की पुष्टि करें : महासंघ

क्लब आईएसएल में हिस्सा लेने की पुष्टि करें : महासंघ नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को क्लबों से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के देर से शुरू होने वाले सत्र और प्रस्तावित प्रारूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि एक दिन में करने को कहा है। इससे महासंघ महाद्वीपीय संस्था को प्रतियोगिता में खेले जाने वाले मुकाबलों की सही संख्या बता सकेगा। आईएसएल 2025-26 अभी शुरू नहीं हुआ है जिससे यह तय है कि क्लब एएफसी चैंपियंस लीग दो में खेलने का पात्र होने के लिए शीर्ष डिविजन लीग और घरेलू कप में जरूरी 24 मैच नहीं खेल पाएंगे।

क्लबों ने महासंघ से अपील की थी कि वह एएफसी से कम से कम 24 मैच खेलने की जरूरत में एक बार छूट देने का आग्रह करे।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख