एआईएडीएमके के सी.वी. शानमुगम ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एआईएडीएमके नेता सी.वी. शानमुगम ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में अपना इस्तीफा संबंधित अधिकारी को सौंपा। इस घटनाक्रम से तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में गठबंधनों के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं।

नई दिल्ली/चेन्नई, एजेंसी। एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में एआईएडीएमके नेता सी.वी. शानमुगम ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री ने गुरुवार को दिल्ली में संबंधित अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ ही देर बाद यह जानकारी दी। हालांकि, इस बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस इस्तीफे से तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में बदलते गठबंधनों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


