पेट्रोलिंग वाहन पर डैशकैम लगा करेंगे हाईवे व एक्सप्रेसवे की निगरानी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-डैशकैम एआई और मशीन लर्निंग आधारित साफ्टवेयर पर काम करेगा-यह सिस्टम उजाले और कम रोशनी में 30 प्रकार की कमियों और चिंताओं को चिह्नित करने सक्षम होगा-इससे वास्तविक समय में चिह्नित कमियों की रिपोर्ट पता...

 पेट्रोलिंग वाहन पर डैशकैम लगा करेंगे हाईवे व एक्सप्रेसवे की निगरानी

-इससे वास्तविक समय में चिह्नित कमियों की रिपोर्ट पता चल सकेगी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए इनकी निगरानी में तकनीक का सहारा लिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पेट्रोलिंग वाहनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग आधारित साफ्टवेयर पर काम करने वाला डैशकैम लगाने का निर्णय लिया है। डैशकैम में हाई रेजोल्यूशन कैमरा होगा, जो फोटो व वीडियो लेने के साथ 30 प्रकार की खामियों व कमियों को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट बना देगा। इससे खामियों को समय रहते दूर कर वाहन चालकों के सफर को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

निगरानी में तकनीक का सहारा

अभी पेट्रोलिंग वाहनों का स्टाफ निगरानी करता है। इसमें चूक होने की संभावना अधिक रहती है। कई खामियां आंखों से स्पष्ट नहीं दिखाई देतीं। नई योजना के तहत पेट्रोलिंग वाहनों पर स्पेशल डैशबोर्ड कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर सप्ताह दिन और रात में हाईवे व एक्सप्रेसवे का सर्वे किया जाएगा। ये कैमरा हाई रेजोल्यूशन इमेजरी और वीडियो लेगा। इसके इंटीग्रेटेड एआई और मशीन लर्निंग मॉडल में 30 से ज्यादा प्रकार की कमियों की स्थितियां तस्वीरों के रूप में फीड होंगी। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दौड़ते वक्त उनसे मिलती-जुलती स्थिति सामने आने पर उसे कमी के रूप में चिह्नित कर लेगा। इस तरह से यह प्रणाली गड्ढे, दरारें, खराब रोड फर्नीचर, खराब स्ट्रीट लाइट को ऑटोमेटिक चिह्नित करेगा। अतिक्रमण और अनधिकृत रूप से डिवाइडर खुले होने जैसी समस्याओं को भी चिह्नित कर सकेगा। इसके साथ ही नाइट सर्वे रोड साइनेज, मार्किंग और लाइटों की दृश्यता और उनका प्रदर्शन जांचने में सक्षम होगा। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिसमें एडवांस्ड टूल्स होंगे। यह प्लेटफॉर्म एनएचएआई डेटा लेक के साथ इंटीग्रेट होकर वास्तविक समय में निगरानी को संभव करेगा।

भविष्य की दिशा

-----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नई योजना के तहत पेट्रोलिंग वाहनों पर क्या लगाया जाएगा?
नई योजना के तहत पेट्रोलिंग वाहनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग आधारित डैशकैम लगाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।