बिजली क्षेत्र की जटिलताओं को हल कर सकता है एआई: जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि एआई आधारित तकनीक ऊर्जा क्षेत्र में ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण हो सकती है। उन्होंने बताया कि एआई बिजली क्षेत्र की जटिलताओं को हल करने में मदद कर सकता है, खासकर जब उत्पादन में उतार-चढ़ाव होता है। इसके माध्यम से ग्रिड प्रबंधन में सुधार संभव है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में एआई आधारित तकनीक ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने में अहम हो सकती हैं। एआई समिट के दौरान बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एआई बिजली क्षेत्र की जटिलताओं को हल करने में मदद कर सकता है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा देश में बड़े पैमाने पर ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी के बीच ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने में एआई उपयोगी हो सकता है। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं गीगावाट स्तर पर जोड़ी जा रही हैं। कभी सौर ऊर्जा के समय उत्पादन अधिक होता है तो खराब मौसम के कारण ये कम भी हो जाता है।
ऐसी स्थिति में ग्रिड की स्थिरता अहम है। हवा हमेशा नहीं चलती, सूरज पूरे 24 घंटे नहीं चमकता। इसे ध्यान में रखते हुए, जब अधिक उत्पादन हो रहा हो या जब कम उत्पादन हो रहा हो, तब हमें अपने ग्रिड का प्रबंधन कैसे करना चाहिए इस पर जोर देना होगा। इसी के जरिए कई समस्याओं का हल हो सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


