एआई से बदलेगा इलाज का तरीका,आईआईटी में स्टार्टअप ने साझा किए विचार

Jan 09, 2026 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एआई से बदलेगा इलाज का तरीका,आईआईटी में स्टार्टअप ने साझा किए विचार एआई से बदलेगा इलाज का तरीका,आईआईटी में स्टार्टअप ने साझा किए विचार

एआई से बदलेगा इलाज का तरीका,आईआईटी में स्टार्टअप ने साझा किए विचार

12 चुने हुए स्टार्टअप ने दी अपनी प्रस्तुति -राजधानी में होने वाले एआई समिट से पहले आईआईटी दिल्ली ने की तैयारी नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका की झलक शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में देखने को मिली। फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, आईआईटी दिल्ली में आयोजित एआई प्री-समिट कार्यक्रम में एआई आधारित जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा तकनीक स्टार्टअप्स ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले हुए इस आयोजन में 12 हेल्थटेक स्टार्टअप्स ने 15 से अधिक निवेशकों के सामने अपने समाधान रखे। कार्यक्रम में बीमारी की पहचान, कैंसर उपचार, डेटा आधारित जांच प्रणाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष चर्चा हुई।

एफआईटीटी–आईआईटी दिल्ली के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता बड़े स्वास्थ्य आंकड़ों को उपयोगी जानकारी में बदलकर इलाज को तेज और प्रभावी बना रही है। हालांकि भारत अभी एआई अपनाने के शुरुआती चरण में है, लेकिन अगले तीन से पांच वर्षों में देश में एआई आधारित स्टार्टअप्स और उद्यमों की मजबूत वृद्धि देखने को मिलेगी। इकोसिस्टम में सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए बीएफआई के संस्थापक संदीप नेलवाल ने कहा कि भारत में एआई आधारित स्वास्थ्य समाधानों को वैश्विक स्तर तक ले जाने की क्षमता है। इसके लिए जरूरी है कि तकनीकों को बड़े पैमाने पर लागू किया जाए ताकि वे जमीनी स्तर तक पहुंच सकें। इस तरह के प्री-समिट मंच स्टार्टअप्स, नवोन्मेषकों, विशेषज्ञों, वित्तपोषकों और संस्थानों को एक साथ लाने में मदद करते हैं, जिससे एआई नवाचार सुलभ, प्रभावी और वैश्विक रूप से प्रासंगिक बन सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;