एआई समिट::ब्यूरो::::आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक भलाई में सुधार लाएगा एआई
-एआई के जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर देखभाल करने जैसे क्षेत्रों में होगा बेहतर उपयोग

एआई आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक भलाई में सुधार लाएगा। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में आयोजित कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत तेजी से काम कर रहा है। भारत का ध्यान ऐसे एआई के विकास पर है जो मानव प्रगति का साधन बने। ऐसे में भारत के अंदर एआई आने वाली पीढ़ियों के लिए आगे बढ़ने और सामाजिक सेवा करने का साधन बनेगा। प्रोटिविटी के प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि भारत पूर्वाग्रह को खत्म करके आगे बढ़ रहा है। अब साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपनी आबादी को सशक्त बनाने के लिए संप्रभु एआई के निर्माण की आवश्यकता है, जिस दिशा में भारत की कोशिश अच्छी है।
भारत में एआई के चलते कई क्षेत्रों में सेवाएं बेहतर होंगी। खास तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई एक नई दिशा देगी। इससे आने वाले समय में चिकित्सा देखभाल और बीमारी की पहचान करना बेहतर हो सकेगा, जो एक सामाजिक भलाई का साधन बनेगी। ऐसे ही कृषि के क्षेत्र में भी सुधार देखने को मिलेगा। ---- एआई मानव विकास को देगा गति सिक्योर ब्लिंक और थ्रेटस्पार्क की सह-संस्थापक सोनल खन्ना ने कहा कि सुरक्षित एपीआई और वेब ऐप्स बनाने के लिए एआई का लाभ उठाया जा सकता है। एआई के जरिए सुरक्षा को पुख्ता किया जा सकता है। एआई चुनौती नहीं बल्कि समस्याओं को कम करके जीवन में मदद पहुंचाने का भी साधन बन सकती है। इसलिए एआई का विकास मानव विकास के साथ देश की आर्थिक तरक्की और समाज के गति देने की दिशा में भी अहम साबित होगा। बाकी कुछ चुनौतियां या सुरक्षा को लेकर चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एआई का उपयोग तीन सत्रों पर आधारित हो। एआई का इस्तेमाल सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने व उनकी पहचान से लेकर उनका निदान करने तक में किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


