गुजरात: विदेशी पशु-पक्षियों की तस्करी का पर्दाफाश, दुर्लभ प्रजातियां बरामद
अहमदाबाद पुलिस ने विदेशी पशु-पक्षियों के अवैध प्रजनन और बिक्री के गिरोह का पर्दाफाश किया। छापेमारी में कई महंगी प्रजातियां बरामद हुईं, जिनमें रेड-हैंडेड टैमरिन, पर्शियन बिल्लियां, हैम्स्टर, खरगोश और दुर्लभ तोते शामिल हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के लिए संबंधित विभागों को सूचित किया जाएगा।

अहमदाबाद, एजेंसी। अहमदाबाद पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर विदेशी पशु-पक्षियों के अवैध प्रजनन और बिक्री के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान कई महंगी और दुर्लभ प्रजातियां जब्त की गईं। जांच में एक अत्यंत दुर्लभ रेड-हैंडेड टैमरिन शिशु, सात पर्शियन बिल्लियां और उनके बच्चे, 14 हैम्स्टर, 15 खरगोश व नौ लेदर लैब ड्वार्फ पाए गए। इसके अलावा उच्च अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य वाले पक्षियों में छह अफ्रीकन ग्रे तोता, पांच ब्लू एंड गोल्ड मैकॉ, तीन एक्लेक्टस तोता, चार सन कॉन्योर्स, दो गालाह कॉकटू और एक सल्फर-क्रेस्टेड कॉकटू बरामद हुए। साथ ही, बड़ी संख्या में अफ्रीकन लवबर्ड, क्योर, कॉकटील, बजरीगर और फिंच भी मिले।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम, वन विभाग और कस्टम विभाग को विस्तृत जांच के लिए सूचित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


