खेल : भारत में एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगा अफगानिस्तान

Mar 02, 2026 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगा अफगानिस्तान नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम

खेल : भारत में एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगा अफगानिस्तान

भारत में एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगा अफगानिस्तान नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम भारत के अपने आगामी दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, अफगानिस्तान एक टेस्ट खेलेगा जिसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। टेस्ट मैच 6 से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह टेस्ट हालांकि भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है। माना जा रहा है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए भारत इस प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है और इसलिए उसने तीन वनडे मैच का कार्यक्रम बनाया है।

पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में होगा। बाकी दोनों मैच लखनऊ (17 जून) और चेन्नई (20 जून) में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।