अपडेट:::2 ::: विदेश ::: पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष के बाद अफगान सरकार ने कहा है कि वह बातचीत के जरिए समस्या का समाधान चाहती है। तालिबान प्रवक्ता ने शांति के लिए संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। कई देशों ने भी संयम बरतने और युद्धविराम की अपील की है।

संदेश:::: पूर्व में इस शीर्षक,,,अपडेट ::: विदेश ::: पाकिस्तानी हमले के बाद संघर्ष रोकने के लिए अफगानिस्तान बातचीत को तैयार ,,,, जारी खबर की जगह इसका इस्तेमाल करें ------------------------------------------ कंधार, एजेंसी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान मीडिया रिपोर्ट में एक एफ-16 लड़ाकू विमान के मार गिरने का दावा किया गया है। 'अफगानस्तिान डिफेंस' नामक एक्स हैंडल ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें जलते हुए एफ-16 विमान का मलबा दिखाया गया है। अमेरिकी आपूर्ति वाले इस एक इंजन वाले लड़ाकू विमान पर छोटा पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है। एग्जॉस्ट के पास '85510' नंबर दिखाई दे रहा है। इसकी हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
बातचीत को तैयार अफगानिस्तान पाकिस्तानी हमले की जवाबी कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष को संवाद के माध्यम से सुलझाना चाहती है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कंधार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने बार-बार शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है और अब भी चाहते हैं कि यह मसला बातचीत के जरिये हल हो। हाल के दिनों में डूरंड रेखा के आसपास दोनों देशों के बीच संघर्ष तेज हुआ है। अफगान सरकार का यह बयान ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंता जताई जा रही है। दुनिया के कई देशों ने संयम बरतने की अपील की काबुल, एजेंसी। डूरंड रेखा के आसपास अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ताजा संघर्ष के बाद कई देशों ने संयम बरतने और तत्काल युद्धविराम की अपील की है। रातभर दोनों ओर से हमलों में सैन्य ठिकानों और नागरिक ढांचे को नुकसान तथा हताहतों की खबरें हैं। संयुक्त राष्ट्र की चिंता जताई संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने स्थिति पर चिंता जताई है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। साथ ही मतभेदों को कूटनीति के जरिए सुलझाने की अपील की गई। चीन और रूस ने शांति की अपील की सशस्त्र संघर्ष बढ़ने के बीच चीन और रूस ने शुक्रवार को दोनों देशों से टकराव समाप्त करने और अपने मतभेदों को राजनयिक माध्यमों से सुलझाने का आग्रह किया। रूसी विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्षों में तेज वृद्धि होने पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं, जिनमें नागरिक भी शामिल हैं। हम अपने मित्र देशों, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से इस खतरनाक टकराव को रोकने और सभी मतभेदों को राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से सुलझाने के लिए बातचीत की मेज पर लौटने का आह्वान करते हैं। उधर, चीन ने भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से युद्धविराम के लिए बातचीत करने की अपील की। इसी के साथ उसने दोनों दक्षिणी एशियाई देशों के बीच संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताई। उधर, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद को पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का फोन आया, जिसमें हालिया हालात पर चर्चा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


