अफगानिस्तान ने पाक के प्रमुख सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Mar 02, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करने का दावा किया है, जिसमें रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस शामिल है। यह कार्रवाई पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान क्षेत्र पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

अफगानिस्तान ने पाक के प्रमुख सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस भी शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान क्षेत्र पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए प्रभावी हवाई हमले किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं ब्रिगेड का अड्डा और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी में खोइजई कैंप शामिल हैं।

हमले में पाकिस्तान के कुछ अन्य सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। बयान में कहा गया है कि शुरुआती आकलन के आधार पर हमलों से लक्षित ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अफगान हवाई क्षेत्र के किसी भी उल्लंघन या पाक की ओर से किसी भी कर्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा। बता दें कि रावलपिंडी के चकलाला स्थित नूर खान एयरबेस को पिछले वर्ष मई में भी नुकसान पहुंचा था, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर समन्वित हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की सुबह की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।