दाखिला की दौड़:आईपीयू में 8 जून से 12 प्रोग्राम के लिए शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली (आईपीयू) अपने यहां

दाखिला की दौड़:आईपीयू में 8 जून से 12 प्रोग्राम के लिए शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली (आईपीयू) अपने यहां 8 जून से 12 प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि इसके अलावा दो अन्य प्रोग्राम एमबीए, एमसीए और एमसीए(एसई) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।इन काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखते रहें।ये हैं 12 कोर्स जिसमें शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया1. एलएलएम2. बीसीए3. बीए एलएलबी / बीबीए एलएलबी4. बी.एड5. बीबीए / बीबीए-एमबीए इंटीग्रेटेड6. बीए जेएमसी7. डिप्लोमा धारकों के लिए लेटरल एंट्री टू बी.टेक8. बी.टेक9. बी.कॉम (ऑनर्स)10. बी.एड (विशेष शिक्षा)11. चार वर्षीय बीए अंग्रेजी (ऑनर्स)12. चार वर्षीय बीए अर्थशास्त्र( ऑनर्स)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।