डरपोक छोड़ रहे टीएमसी का साथ : आदित्य ठाकरे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई में, आदित्य ठाकरे ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये नेता ‘डरपोक और कृतघ्न’ हैं, जो पार्टी द्वारा किए गए प्रयासों को भूल रहे हैं। ठाकरे की शिवसेना पार्टी 2022 में बगावत के बाद विभाजित हो गई।

डरपोक छोड़ रहे टीएमसी का साथ : आदित्य ठाकरे

मुंबई, एजेंसी। आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों, विधायकों द्वारा पार्टी के खिलाफ बगावत किए जाने की आलोचना की। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ने कहा कि ‘डरपोक और कृतघ्न’ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र में 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत के बाद विभाजित हो गई थी। आदित्य ठाकरे ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को ‘डरपोक’ बताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा, जो नेता डरपोक और कृतघ्न हैं, और जिन्हें पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों की कोई परवाह नहीं है, वे पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।