Aditi Ashok Ranks 18th with 5-under 66 in Walmart NW Arkansas Championship खेल : गोल्फ - अदिति पहले राउंड के बाद शीर्ष 20 में, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAditi Ashok Ranks 18th with 5-under 66 in Walmart NW Arkansas Championship

खेल : गोल्फ - अदिति पहले राउंड के बाद शीर्ष 20 में

अदिति पहले राउंड के बाद शीर्ष 20 में रोजर्स (अमेरिका)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 20 Sep 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
खेल : गोल्फ - अदिति पहले राउंड के बाद शीर्ष 20 में

अदिति पहले राउंड के बाद शीर्ष 20 में रोजर्स (अमेरिका)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप में पहले दौर में बोगी रहित पांच अंडर 66 का स्कोर बनाकर संयुक्त 18वें स्थान पर हैं। सारा श्मेलजेल और मिनामी कात्सु ने पिनेकल कंट्री क्लब में आठ अंडर 63 का स्कोर बनाकर पहले राउंड के अंत में संयुक्त बढ़त बना ली। अदिति ने पहले नौ होल पर दो बर्डी से शुरुआत की और 13वें, 15वें और 18वें होल पर भी बर्डी बनाकर दिन में अपनी बर्डी की संख्या पांच तक पहुंचा दी। कनाडा की भारतीय मूल की खिलाड़ियों में सवाना ग्रेवाल पहले राउंड में तीन अंडर 68 का स्कोर बना संयुक्त 45वें स्थान पर रहीं।

गुरलीन कौर एक अंडर 70 का स्कोर बना संयुक्त 86वें स्थान पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।